Header Ads Widget

Paytm Full KYC कैसे करे। घर बैठे अपने मोबाइल से।

आज हम आपको बताएंगे Paytm की Full KYC कैसे करे। अगर आप भी पेटीएम ऐप का इस्तेमाल करते है तो आपको फुल KYC करनी होगी। क्योंकि सरकार के नियमानुसार अगर आप पेटीएम ऐप में फुल KYC अपडेट नहीं करते हैं।  तो पेटीएम के कई सारे फीचर से वंचित रह सकते है। 



👉 KYC :-  KYC की फुल फॉर्म  Know Your Customer होता है जिसका हिंदी अर्थ अपने ग्राहक की पहचान करना होता है। पेटीएम ऐप में अपनी पहचान सत्यापित करवाने के लिए KYC करना बहुत जरूरी है। 

पेटीएम ऐप में दो तरह की KYC होती है 

  1.  Minimum KYC 
  2.  Full KYC 

पेटीएम के सभी फीचर का उपयोग करने के लिए आपको फुल KYC करना अनिवार्य है। Minimum KYC करने के लिए आपको बस पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड इत्यादि कोई एक डॉक्यूमेंट वेरीफाई करना होता है जो आप बहुत आराम से कर सकते है। लेकिन Minimum KYC में आप सिर्फ पेटीएम वॉलेट का ही इस्तेमाल कर सकते है। आप किसी के पास पैसे नहीं भेज सकते। इसके लिए आपको Full KYC करना अनिवार्य है।  
Paytm KYC Verification का सबसे आसान तरीका होता है। इसे करने के लिए आपको किसी प्रकार की ज्यादा जानकारी होना जरूरी नहीं है। अगर आप एक नए पेटीएम यूजर है तो आप इसे बहुत आसानी से कर सकते है। Full KYC करने के लिए आपके पास खुद का आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए तभी आप फुल KYC कर सकते है। इसके लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।


👉 सबसे पहले अपने मोबाइल में  Paytm App  इनस्टॉल कर ले। अगर पहले से आपके मोबाइल में पेटीएम ऐप है तो उसको अपडेट कर ले। अब अपने पेटीएम ऐप को ओपन करे।

👉 इसके बाद अपने पेटीएम ऐप पर लॉगिन करे।  

👉 अब आपको लेफ्ट साइड प्रोफाइल का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करे। 


👉 अब आपको निचे की तरफ Paytm Wallet Status दिखेगा उसके आगे Upgrade वाले ऑप्शन पर क्लिक करे। 

👉 इसके बाद आपको निचे की तरफ Upgrade Your Account दिखेगा उस पर क्लिक करे।
 
👉 उसके बाद आपको  Video KYC का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करे। 



👉 अगले पेज में आपको आधार कार्ड का नंबर डालना है। उसके बाद आपको अपना नाम डालना है जैसा आधार कार्ड में लिखा हुआ है।  " I Agree " पर टिक करे और प्रोसीड के बटन पर क्लिक करे। 

👉 Proceed  पर क्लिक करते ही आपकी वीडियो चैट ऑन हो जायेगी इस चैट में आपके डॉक्यूमेंट Verify किये जायेंगे। वीडियो चैट के पूरा होते ही 2 से 3 दिन के अंदर आपकी Paytm KYC पूरी हो जायेगी।



🙏🙏🙏🙏🙏


Post a Comment

1 Comments